TED टॉक शो को हिंदी में होस्ट करेंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान जल्द ही पॉपुलर इंटरनेशनल शो टेड टॉक्स को हिंदी में होस्ट करेंगे।
कई महीनों की अटकलों के बाद अब कन्फर्म हो गया है कि शाहरुख खान जल्द ही पॉपुलर इंटरनेशनल शो टेड टॉक्स को हिंदी में होस्ट करेंगे। स्टार इंडिया इस शो के इंडियन वरजन 'टेड टॉक इंडिया : नई सोच' को एयर करेगा।
हालाकि इसकी लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है और पहले स्पाकर्स की जानकारी को अभी छुपाकर रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस शो के पहले एपिसोड में एक मेल और एक फीमेल स्पीकर होंगे।

इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने एकमें कहा, मेरा मानना है कि 'टेड टॉक्स- नई सोच' भारतभर के लोगों को प्रेरित करेगा। यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिससे मैं जुड़ाव महसूस कर सकता हूं। इस शो में अलग सोच पर बातचीत की जाएगी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की शादी पर बात..बताया कब होंगे सेटल
इस सीरिज में शाहरुख खान का काम स्पीकर्स का परियच कराना और उन्हें शो शुरू होने से पहले और बाद में तक इंगेज रखना है। इस सीरिज को जूलियट ब्लेक प्रोड्यूस करेंगी जिन्होंने फिल्म द हंड्रेड फुट जर्नी को भी प्रोड्यूस किया था।


Click it and Unblock the Notifications