सलमान खान के साथ फिल्म हो गई.. अब शाहरूख खान के साथ करेंगे काम!
ट्यूबलाइट निर्देशक कबीर खान और शाहरूख खान जल्द ही एक प्रोजेक्ट से साथ साथ जुड़ने वाले हैं। लेकिन यह किसी फिल्म के लिए है या वेब सीरिज, इसे कंफर्म नहीं किया गया है।
बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी खबर आ रही है.. अफवाहों में है कि शाहरूख खान और ट्यूबलाइट निर्देशक कबीर खान जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर साथ जुड़ने वाले हैं। शाहरूख ने हाल ही में कबीर खान के साथ एक कमर्शियल शूट किया है।
सलमान खान 400 करोड़.. तो ये 'खान' 500 करोड़ की बात करते हैं!
बहरहाल, अभी तक यह फाइनल नहीं है कि शाहरूख- कबीर किसी फिल्म के लिए जुड़ने वाले हैं या किसी वेब सीरिज के लिए। बता दें, शाहरूख कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में भी कैमियो निभाते नजर आएंगे। फिल्म में शाहरूख जादूगर का किरदार निभा रहे हैं।

कबीर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि शाहरूख का कैमियो फिल्म की कहानी को आगे ले जाएगी। उनका किरदार काफी अहम है। 9 सालों के बाद शाहरूख- सलमान को साथ लाना सिर्फ एक प्रमोशनल हथकंडा नहीं है।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं शाहरूख खान-


Click it and Unblock the Notifications