राजकुमार हिरानी की फिल्म में फाइनल शाहरुख खान- 2020 अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग?
दिसंबर 2018 में आई फिल्म 'ज़ीरो' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके बाद शाहरुख खान ने एक लंबी ब्रेक ली है। और अब लोगों को उनकी कमबैक का इंतजार है। बीते एक साल में शाहरुख का नाम कई नाम फिल्मों से जुड़ चुका है, संजय लीला भंसाली से लेकर साउथ की रीमेक तक से शाहरुख को जोड़ा गया। लेकिन फिलहाल किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बहरहाल, एक वेबसाइट पर आई रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ होगी। शाहरुख ने स्क्रिप्ट भी सुन ली है और डेट्स भी लॉक कर लिया है। अप्रैल 2020 में इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

बीते एक साल में शाहरुख खान ने कई निर्माता- निर्देशकों से मुलाकात की। जिनमें से उन्हें तीन स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। इन निर्देशकों में साउथ फिल्मकार एटली, राजकुमार हिरानी और अली अब्बास जफर के नाम सामने आए हैं। शाहरुख को तीनों ही फिल्मों में काम करने का मन बना रहे हैं, लेकिन सबसे पहले राजू हिरानी की फिल्म शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications