शाहरुख खान ने पुणे में शुरु की निर्देशक अटली की फिल्म, ऐसी धमाकेदार होगी स्टारकास्ट, जानें डिटेल्स
यशराज बैनर की फिल्म पठान के बीच शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। यह है साउथ के निर्देशक अटली की फिल्म। सूत्रों की मानें तो यहां 10 दिनों की शूटिंग होनी है, इसके बाद टीम मुंबई की फिल्म सिटी में शिफ्ट हो जाएगी। कहा जा रहा है कि फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार होने वाली है और इसकी शूटिंग भी काफी बड़े स्तर पर होनी है।
वहीं, फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो यह काफी धमाकेदार होने वाला है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर के होने की खबर है। वहीं, पिंकविला के रिपोर्ट की मानें तो कास्ट के मामले में हमें कुछ और सरप्राइज मिल सकते हैं। साउथ के कुछ और कलाकारों के नाम जुड़ने वाले हैं, जिनका खुलासा आने वाले महीनों में होगा।

बता दें, फिल्म में प्रियामणि एक अहम किरदार निभा रही हैं, और पुणे शेड्यूल के लिए शहर में पहुंच चुकी हैं। यह पहली बार नहीं है जब यह ये दो सितारे साथ में दिखने वाले हैं। इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान और प्रियामणि साथ दिखे थे। इन दोनों पर एक गाना फिल्माया गया था- एक, टू, थ्री, फोर.. गेट ऑन द डांस फ्लोर..


Click it and Unblock the Notifications











