वाह! छोटे पर्दे पर शाहरूख खान का Welcome Back
शाहरूख खान के फैंस के लिए यह एक बेहतरीन खबर है कि शाहरूख को देखने के लिए अब उन्हें महीनों फिल्म रिलीज होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जी हां, बॉलीवुड के बादशाह खान एक बार फिर से छोटे पर्दे पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें, शाहरूख खान ने अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे से ही की थी।
फौजी, सर्कस जैसे शो से अपना करियर शुरू करने वाले शाहरूख खान ने कभी भी छोटे पर्दे का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि, कई शो में शाहरूख को कम टीआरपी या यूं कह लें कि हार का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन किंग खान एक बार फिर यह रिस्क उठाने को तैयार हैं। शाहरूख 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं', कौन बनेगा करोड़पति, जोर का झटका जैसे शो कर चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार ये नया चैनल जी ग्रुप का है जिसकी घोषणा बुधवार को मुंबई में की गई। शाहरुख के आने वाले इस नए शो के बारे में जल्दी ही जानकारी दी जाएगी। बहरहाल, शाहरूख के फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है।
हालांकि शाहरुख के कुछ शो जैसे 'जोर का झटका' और 'दिल से नाचे इंडियावाले' टेलीविजन पर कुछ खास धमाल नहीं कर पाए। लेकिन फिर भी शाहरूख इस बार उम्दा तैयारी के साथ लौट रहे हैं। अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि शाहरुख अपने फैंस के लिए क्या खास लेकर आएंगे। क्योंकि शाहरूख के शो में हमेशा कुछ न कुछ अनोखा, अनदेखा तड़का जरूर होता है।


Click it and Unblock the Notifications
