संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल की फिल्म "कामयाब" से जुड़े शाहरुख खान
शाहरुख कान की अगली फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बहरहाल, बतौर एक्टर भले ही एक्टर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर वह संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल की फिल्म "कामयाब" से जुड़ चुके हैं। फिल्म का निर्देशन किया है नेशनल अवार्ड से सम्मानित हार्दिक मेहता ने, जबकि प्रोड्यूस कर रही है रेड चिलीज। फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।
पिछले साल शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' को प्रोड्यूस किया था। और उसके बाद बतौर निर्माता नेटफ्लिक्स सीरिज Bard Of Blood से भी जुड़े थे। 2020 की शुरुआत शाहरुख की कंपनी 'कामयाब' के साथ कर रही है।

इस फिल्म की कहानी कैरेक्टर एक्टर्स और उनके संघर्ष के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और सारिका सिंह मुख्य किरदारों में होंगे। मेकर्स को संजय मिश्रा इस फिल्म के लिए बिल्कुल फिट लगे क्योंकि उनका करियर ग्राफ भी फिल्म की कहानी दर्शाता है।
फिल्म का निर्देशन किया है हार्दिक मेहता ने। जो इसके अलावा राजकुमार राव- जाह्नवी कपूर की रूही अफ्ज़ा भी डाइरेक्ट कर रहे हैं।
जहां तक शाहरुख खान की बात है तो फिलहाल सुपरस्टार ने अपनी अगली फिल्म पर सस्पेंस बनाया हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले एक- दो महीनों में शाहरुख आगामी फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल फैंस का इंतजार जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











