फोर्ब्स के कवर पर छपने वाले पहले भारतीय एक्टर होंगे शाहरुख
मुंबई। दुनिया की सबसे मशहूर मैगजीन के अगले एडिशन के कवर पेज पर शाहरुख खान छपने वाले हैं। शाहरुख भारत के पहले एक्टर होंगे, जिन्हें फोर्ब्स कवर पेज पर प्रकाशित करेगा। इस अंक में फोर्ब्स मैगजीन भारत के 100 सबसे पावरफुल लोगों के नाम प्रकाशित करने जा रही है।
राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत से लेकर कई सुपर स्टार हुए लेकिन फोर्ब्स ने अपने कवर पेज पर कभी किसी को प्रकाशित नहीं किया। इस सा अपने मैगजीन के कवर पेज पर पहली बार भारत का कोई फिल्म एक्टर दिखेगा। वो हैं शाहरुख खान। देखा जाये तो शाहरुख के लिये यह बड़े सम्मान की बात है। इस अंक में शाहरुख का विशेष इंटरव्यू छपेगा, जिसमें शाहरुख अपने जीवन के बारे में कई नये खुलासे करेंगे।
अगर शाहरुख के हालिया करियर की बात करें तो कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ उनकी फिल्म जब तक है जान खासी चर्चा में रही। वैसे शाहरुख खान इससे पहले भी तमाम बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। 47 वर्ष के हो चुके शाहरुख को अंतराष्ट्रीय ख्याति मिल चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वो चर्चा में सबसे ज्यादा तब आये थे, जब फिल्म माई नेम इज खान रिलीज हुई थी और उसी समय अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications












