भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीता कांस्य पदक- शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत सेलेब्स दे रहे हैं बधाई
भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। 41 सालों के बाद भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी में कांस्य पदक हासिल किया है। पूरे देश में इस जीत को लेकर जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, फिल्म कलाकार भी हॉकी टीम को बधाई दे रहे हैं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर ने हॉकी टीम की जीत पर खुशी जताई है और बधाई दी है।
भारतीय टीम ने मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया है।पहला क्वार्टर में जर्मनी भारत पर हावी रहा। दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 4 गोल दागे। और फिर जर्मनी को वापसी का मौका नहीं दिया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति और पूरी जनता इस गर्व के क्षण को सेलिब्रेट कर रही है। जाहिर तौर पर ये दिन लोगों को सालों साल याद रहेगा। बता दें, टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह चौथा मेडल है।


Click it and Unblock the Notifications











