शाहरुख खान की अगली फिल्म होगी ये क्राइम थ्रिलर वेब सीरिज? जबरदस्त रीमेक की तैयारी

By Staff

ज़ीरो के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म कौन सी होगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है? शाहरुख का नाम कई फिल्मों से जोड़ा गया लेकिन सभी अफवाह निकली। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की कपंनी ने स्पैनिश वेब सीरिज 'मनी हीस्ट' की रीमेक राइट्स खरीद ली है। शाहरुख इस वेब सीरिज को हिंदी फीचर फिल्म में बदलने वाले हैं, जो उनकी अगली फिल्म होगी।

नेटफ्लिक्स की सबसे मशहूर स्पैनिश सीरीज में से एक है 'मनी हाइस्ट'। जिसका तीसरा सीजन चल रहा है। इसी सीरीज की रीमेक राइट्स शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान को यह सीरीज उनके एक पार्टनर ने दिखाई थी, जिसे देख कर शाहरुख बहुत खुश हुए इस पर फिल्म बनाने की बात सोची।

Shahrukh Khan

फिलहाल इसके स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। फिलहाल खबर है कि शाहरुख इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ने वाले हैं। लेकिन यदि सब सही रहा तो फिल्म में मेनलीड किरदार भी वह अदा कर सकते हैं। डर, बाजीगर, अंजाम, फैन के बाद यह शाहरुख की एक और निगेटिव भूमिका वाली फिल्म होगी।

'मनी हीस्ट' एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसकी कहानी एक रहस्यमय इंसान के इर्द गिर्द घूमती है। वह खुद को 'प्रोफेसर' बुलाता है और 8 लोगों को 5 महीने तक बैंक लूटने का प्रशिक्षण देता है। यदि आपने ये वेब सीरिज देखी है, तो मान सकते हैं कि प्रोफेसर के किरदार में शाहरुख जबरदस्त दिखेंगे। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही स्टारकास्ट फाइनल की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X