शाहरुख खान को मिली धमकी- ओडिशा में कदम रखते ही मुंह काला कर देंगे
Recommended Video

सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय फिल्म जीरो के अलावा पुरुष हॉकी विश्व कप को लेकर भी चर्चा में हैं क्योंकि उन्होने हाल ही में ए आर रहमान के साथ इसके एंथेम जय हिंद इंडिया के टीजर को रिलीज किया है। शाहरुख खान इस बार विश्व कप को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे और 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के आगाज का हिस्सा बनेंगें। इसी बात को लेकर उड़ीसा की कलिंगा सेना उनसे नाराज है और उनके ऊपर स्याही फेकना और काले झंडे दिखानी की बात कही है।
गौरतलब है कि विश्व कप इस बार ओडिशा में होना है और शाहरुख खान जैसे ही उड़ीसा में कदम रखेंगे उनके साथ ऐसा करने की धमकी दी गई है। ये धमकी 2001 में आई शाहरुख खान की फिल्म अशोका की वजह से मिली है जो कि काफी बड़ी फ्लॉप फिल्म थी।

इसी फिल्म को लेकर शाहरुख खान पर सेना का आरोप है कि उन्होने फिल्म में उनके राज्य की संस्कृति का मजाक बनाया था। शाहरुख खान को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्य में आने के लिए कहा है उस वक्त वहां पर वो भी मौजूद रहेंगें। हालांकि इस धमकी के बाद पुलिस मे शिकायक दर्ज करवा दी गई है। एक नजर शाहरुख खान की कुछ फ्लॉप फिल्मों पर...


Click it and Unblock the Notifications