शाहरुख हो या सलमान ईद तो सबके लिए मुबारक!

बॉलीवुड के दो किंग शाहरुख खान और सलमान खान के बीच लड़ाई झगड़े की खबरें अक्सर आती रहती हैं। वजह चाहे जितनी छोटी हो लेकिन लोग उस छोटी सी बात को भी बढ़ा चढ़ा कर इतना बड़ा कर देते हैं कि उनके बीच की खाई और भी गहरी हो जाती है। लेकिन असल में दोनों खानों के बीच इतनी भी कोई खाई मोजूद नहीं है जो कभी भरी ना जा सके बस लोगों को इसे बढ़ाने में योगदान देना छोड़ देना चाहिए। अब ईद पर सलमान खान की जगह शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होने की ही बात ले लीजिए। हर एक्टर अपनी फिल्म त्योहार पर रिलीज करना चाहता है। ऐसे में अगर सलमान खान की जगह शाहरुख खान की फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है तो इसमें ये बात कहां से आ गयी कि शाहरुख खान सलमान खान से मुकाबला करने के लिए अपनी फिल्म ईद पर रिलीज कर रहे हैं।

माना कि पिछले कुछ सालों से लगातार सलमान खान की फिल्में ईद पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं लेकिन इस साल अगर शाहरुख खान अपनी फिल्म ईद पर रिलीज कर रहे हैं तो ऐसे में आखिर लोगों को इतनी मुश्किल क्यों हो रही है खैर बात सिर्फ इतनी नहीं है। हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 6 के दौरान जब शाहरुख खान की पैरवी करते हुए कंटस्टेंट इमाम सिद्दिकी को काफी हड़काया था तब से बातें शुरु हुई थीं कि सलमान खान ने शाहरुख की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उसके बाद हाल ही में टोयोटा यूनिवर्सिटी क्रिकेट लीग के उद्घाटन के दौरान जब शाहरुख खान ने कहा कि वो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में नहीं जा सकते क्योंकि उसमें पहले से ही बड़े बड़े एक्टर मौजूद हैं। ज्ञात हो कि सलमान खान सीसीएल के चीफ गेस्ट हैं।

Shahrukh Khan and Salman Kahn

इस बात के बाद ये खबरें आने लगीं कि शाहरुख खान ने सलमान खान से खुद को छोटा कहा। इसके बाद अब एक नयी बात को लेकर दोनों का नाम खबरों की सुर्खियों में आने लगा है। खबर ये है कि सलमान खान जो कि ईद के किंग माने जाते हैं। पिछले तीन सालों से सलमान की फिल्में वांटेड, दबंग और एक था टाइगर ने ईद पर रिलीज होकर सफलता के नये पैमाने बना दिये लेकिन इस साल शाहरुख खान अपनी चेन्नई एक्सप्रेस को ईद पर रिलीज करने की सोच रहे हैं ऐसे में शाहरुख-सलमान के नाम पर खबरें बेचने वालों को एक नया मसाला मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X