Shahrukh Khan: जवान फिल्म का वीडियो लीक होने पर हुआ हंगामा, मेकर्स ने भेजा नोटिस

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: हाल ही में रिलीज हुई पठान के चलते बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लगातार अपने आने वाले नए प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में बने हुए हैं। आने वाले शाहरुख के नए प्रोजेक्ट्स में फिल्म जवान भी शामिल है, बड़े वजट की इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान काफी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में जवान फिल्म के सेट से फोटो और वीडियो लीक हो गए हैं जिसके चलते मेकर्स ने नोटिस जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शाहरुख खान का एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है, यह वीडियो एसआरके नाम के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख खान को ब्लैक शर्ट और जींस में देखा जा सकता है। मुंह में सिगरेट दबाए वह दुश्मनों को बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं, वीडियो में शाहरुख खान का एक्शन अंदाज देखते ही बन रहा है।

वीडियो जैसे ही वायरल हुआ फैंस को समझ आ गया है कि यह फिल्म शाहरुख की नई फिल्म जवान का है, जिसके चलते फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है और इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कम वक्त में ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है।

इसके अलावा जवान के सेट से शाहरुख की फोटो भी एक लीक हुई है, वह बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस फोटो में शाहरुख का लुक देखते ही बन रहा है, जो कि पहले शायद ही काफी देखा गया होगा। इस फोटो पर अलग बवाल हो गया है और रेड चिलीज ने इसके लिए लीगल नोटिस भी भेज दिया है।

तो जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर आई, रेड चिलीज़ वाले एक्टिव हो गए, उन्होंने सबसे पहले वो फोटो सोशल मीडिया से हटवाई, फिर उस फोटो को अपनी टाइमलाइन पर शेयर करने वालों को आईटी एक्ट के तहत नोटिस भेज दिया। इसके अलावा अब सेट पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि कुछ भी ऐसे लीक ना हो।

इसके अलावा शाहरुख की एक और फोटो इंटरनेट पर चल रही है, इसमें शाहरुख गंजे नज़र आ रहे हैं, कहा जा रहा है कि ये फोटो जवान के लुक टेस्ट की है।

इसी आधार पर ये भी कहा जा रहा है कि जवान के कुछ सीन्स में शाहरुख बॉल्ड लुक में भी दिख सकते हैं। गौरतलब है कि जवान एक बड़े वजट की फिल्म है और इसको लेकर शाहरुख से लेकर उनकी टीम तक हर कोई काफी ख्याल रख रहा है कुछ भी बाहर ना आए।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X