किंग खान ने बिग बॉस को क्यों बोला Thank you!
सलमान खान ने बिग बॉस में हैप्पी न्यू ईयर की तारीफ क्या कर दी, शाहरूख खान ने साफ कर दिया कि उनके और सलमान के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। दरअसल, टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अपनी फिल्म का प्रचार किए जाने पर 'बादशाह' खान ने 'बिग बॉस' के होस्ट अभिनेता सलमान खान को धन्यवाद दिया है और कहा है कि ऐसा करना साबित करता है कि हम दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है।

शाहरुख खान ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह उनकी शालीनता है कि उन्होंने ऐसा किया। मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं, क्योंकि जब लोग अभिनेताओं के बीच विवादों को लेकर बात करते हैं तो वे सच्चाई से अवगत नहीं होते हैं। हम लोगों के बीच में कोई विवाद नहीं है।''
गौरतलब है कि, शाहरूख की हालिया रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। ऐसे में 'बिग बॉस' के पिछले सप्ताहांत के कार्यक्रम में सलमान खान ने शाहरुख खान के लिए फिल्म का प्रचार किया था और उन्होंने फिल्म के बारे में ट्वीट भी किया था।
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रचार करने कोलकाता आए शाहरुख खान ने कहा कि जहां कहीं उन्हें मंच मिलता है, वे एक-दूसरे के काम के बारे में बात करते हैं और जहां तक संभव होता है, वह इसका प्रचार करते हैं।
'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म की निर्देशक फराह खान ने भी कहा कि सलमान खान हमेशा उनके दोस्त रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications