कैटरीना के बाद, अब शाहरुख खान को हुआ कोरोना, ममता बनर्जी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
बॉलीवुड में एक बार फिर कोविड का प्रकोप देखा जा रहा है। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन के बाद, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और फिलहाल वह अपने आवास पर आइसोलेशन में हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर किंग खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Recommended Video
ममता बनर्जी ने ट्विट करते हुए लिखा- "अभी पता चला कि हमारे ब्रांड एम्बेसडर शाहरुख खान कोविड से संक्रमित हो गए हैं। दुआ करती हूं आप जल्द ठीक हो जाएं। गेट वेल सून शाहरुख।"

बता दें, पिछले दिनों ही कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और कार्तिक आर्यन के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। पिछले महीने अक्षय कुमार भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। इस बीच बीएमसी ने कोरोना मामलों के डेली रिपोर्ट में आए जबरदस्त उछाल को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है। खास बात है कि पिछले दिनों बॉलीवुड में कई पार्टियां हुई हैं, जहां भारी भीड़ रही थी।
शाहरुख खान की बात करें तो किंग खान इन दिनों बैक टू बैक अपनी फिल्म अनाउमेंट को लेकर चर्चा में हैं। साल 2023 में शाहरुख तीन फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं- पठान (25 जनवरी), जवान (2 जून) और डंकी (22 दिसंबर)।
पिछले दिनों ही उन्होंने 'जवान' की घोषणा के साथ फैंस का उत्साह सातवें आसमान कर दिया है। अटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो चुके हैं और शाहरुख को बड़ी स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications