किंग खान ने बताया क्यों दुनिया में आया प्रिंस अबराम
इंडिया टुडे ग्रुप्स एजेंडा में शाहरुख से जब उनकी तीसरी संतान के बारे में सवाल किये गये, तो सबसे पहले उन्होंने कहा, "अबराम का जन्म सरोगेसी के जरिए समय से पहले हो गया था। अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य है, जब वो हंसता है, तो उसके गाल पर भी डिम्पल पड़ता है, ठीक वैसे ही जैसे कि मेरे गाल पर। बेशक, डिपल वाले बच्चे को पाकर मैं खुश हूं।"
शाहरुख ने जुलाई महीने में अबराम के जन्म के बारे में दुनिया को बताया था, जबकि वह समय पूर्व पैदा हो गया था, इस वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। शाहरुख ने अपने बेटे के बारे में आगे कहा, "अबराम माशाल्लाह बेहद हसीन और अब स्वस्थ है और उसने ढेर सारी खुशियां बिखेर दी हैं।"
गौरी को व्यस्त रखता है अबराम
शाहरुख को इससे पहले एक और बेटा आर्यन और बेटी सुहाना है। दोनों ही किशोर हैं। ऐसी क्या बात थी जिसने तीसरी संतान के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया? शाहरुख ने इस सवाल के जवाब में कहा, "मेरा बेटा 16 और बेटी 13 साल की है। लेकिन पिछले पांच सालों में उनकी गतिविधियां बढ़ गई , वे स्कूल जाते हैं। इससे पहले वह हमसे बंदर और बच्चे की तरह चिपके रहते थे और हमारे साथ समय बिताते थे। हम एक एकल परिवार थे और हमें यह ऐसे ही पसंद है।"
शाहरुख ने आगे कहा, "लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसा हो गया कि बच्चे अपने कमरे में अपने दोस्तों के साथ रहने लगे। कभी कभी हमें लगता था कि वे घर में हैं या नहीं। इसलिए हम यह महूसस करने लगे कि हमें बच्चों के साथ होना चाहिए। मेरा बेटा पढ़ने के लिए लंदन जा चुका है, मेरी बेटी भी जाना चाहेगी। हम खुले विचारों के माता-पिता हैं और उन्हें वो करने देते हैं जो वह चाहते हैं। लेकिन हम उनकी कमी महसूस करने लगे हैं।" शाहरुख कहते हैं अबराम गौरी को व्यस्त रखता है और इसने हमारे घर में ढेर सारी खुशियां लेकर आया है।


Click it and Unblock the Notifications
