Proof Pics: कैटरीना कैफ ने शाहरूख खान पर भी लहरा दिया है अपना हुस्न - ए - परचम
कैटरीना कैफ बेहद शानदार डांसर हैं और अब उन्होंने शाहरूख खान पर भी अपना हुस्न - ए - परचम फहरा दिया है। दरअसल, शाहरूख खान आजकल ज़ीरो के इस नए गाने की धुन में मदहोश नज़र आ रहे हैं। गाना आज रिलीज़ होगा लेकिन शाहरूख पर कैटरीना कैफ का जादू चल चुका है। गाने से शाहरूख ने कैटरीना की एक और तस्वीर शेयर की है।
कैटरीना की ये बेहद हॉट तस्वीर शेयर करते हुए शाहरूख खान ने कहा, हुस्न - ए - परचम का मतलब होता है वो जिसकी खूबसूरती का डंका दुनिया मानें। लेकिन कुल मिलाकर इसका मतलब बस ये होता है और इतना कहते हुए शाहरूख ने कैटरीना कैफ की ये तस्वीर शेयर कर दी है।

इससे पहले गाने का एक छोटा सा टीज़र शेयर करते हुए शाहरूख ने बताया था कि ज़ीरो का ये गाना जल्दी ही रिलीज़ हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये गाना आज ही रिलीज़ हो जाएगा। इससे पहले ज़ीरो के दो गाने रिलीज़ हो चुके हैं। शाहरूख - अनुष्का के रोमांस की गवाही देता मेरा नाम तू और शाहरूख - सलमान के ब्रोमांस की गवाही देता इसकबाज़ी।
अब फिल्म से ज़ीरो के तीसरे किरदार यानि कि बबीता से दर्शकों के रूबरू होने की बारी है। फिल्म में कैटरीना कैफ एक हीरोइन के किरदार में है जिसका नाम बबीता है और जिसके सब दीवाने हैं। वैसे भी कैटरीना कैफ के डांस का हर कोई दीवाना रहता ही है। हाल ही में आई ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में अगर कुछ देखने लायक था तो वो था कैटरीना कैफ के गाने।
इन गानों के लिए कैटरीना कैफ ने काफी मेहनत भी की थी। उनके डांस के बारे में बात करते हुए सलमान एक बार बता चुके हैं कि टाईगर ज़िंदा है में मैंने कैटरीना कैफ को माशाल्लाह के लिए रिहर्सल करते देखा तो देखता ही रह गया था। वो हर गाने में अपनी जान लगा देती है।
सलमान की इस बात से तो हम भी पूरी तरह सहमत हैं कि कैटरीना कैफ अपने डांस में अपनी पूरी जान लगा देती हैं। यही कारण हैं कि उनके डांस नंबर का जवाब नहीं है। देखिए उनके करियर के बेस्ट डांस नंबर और शानदार लुक -


Click it and Unblock the Notifications












