एक बार फिर से पर्दे पर 'देवदास' पेयर की मोहब्बतें!
आज से करीब 12 साल पहले हिंदी फिल्मी कैनवस पर एक दिल टूटे आशिक की कहानी ने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया। इस कहानी का नाम था 'देवदास' जिसकी दास्तां ने हर दिल को एक बार फिर से मोहब्बत पर यकीन करने का भरोसा दे दिया था। इस फिल्म के लीड एक्टर थे ऐश्वर्या राय और शाहरूख खान। जिनकी आपसी कमेस्ट्री ने इस फिल्म को अमर बना दिया था।
इसलिए शायद रोहित शेट्टी ने फिर से दोनों सितारों को साथ लेने का फैसला किया है। खबर है कि रोहित ने अपनी अगली फिल्म में शाहरूख खान के अपोजिट ऐश्वर्या राय को साइन करने का मन बनाया है।
ऐश्वर्या और शाहरूख ने चार फिल्मों में साथ काम किया है
रोहित ने यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया है क्योंकि ऐश्वर्या ने हाल ही में अपने कमबैक होने की घोषणा की है। रोहित को पूरा भरोसा है कि ऐश्वर्या उनकी फिल्म के लिए हां जरूर कहेंगी। अगर ऐसा होता है तो वाकई में यह काफी खूबसूरत फैसला साबित हो सकता है।
'स्लैम टूर' से मनवा लगाने की कोशिश
गौरतलब है कि हुस्न की मल्लिका ऐश्वर्या राय और किंग ऑफ रोमांस शाहरूख खान ने चार फिल्मों में साथ काम किया है। जिनके नाम है मोहब्बतें, जोश, देवदास और हम तु्म्हारे हैं सनम। जिनमें से मोहब्बतें और देवदास में ऐश्वर्या-शाहरूख रोमांटिक कपल बने थे तो जोश फिल्म में दोनों ने भाई-बहन का रोल किया था तो वहीं हम तु्म्हारे हैं सनम में ऐश्वर्या का गेस्ट रोल था लेकिन वो शाहरूख के अपोजिट नहीं बल्कि सलमान खान के अपोजिट थी। यह चारों ही सफल फिल्में थीं।


Click it and Unblock the Notifications
