..................... Shahrukh Khan's tattoo in Jawan bald look reveals much about the plot, know what's written in it - Hindi Filmibeat

Jawan में शाहरुख खान के सिर पर बने टैटू का ये है राज, फैंस ने फाइनली कर लिया डिकोड, जानिए क्या है लिखा!

shahrukh-khan-tattoo-in-jawan-bald-look-reveals-much-about-the-plot-know-what-is-written-in-it

Shahrukh Khan tattoo in Jawan: शाहरुख खान स्टारर 'जवान' का प्रीव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर शाहरुख के अलग अलग लुक्स पर फैंस चर्चा कर रहे हैं। लेकिन जो लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है, वो है शाहरुख खान का बाल्ड लुक.. यानि की जहां वो गंजे दिखे हैं।

शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार को इस लुक में देखकर फैंस खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। वहीं, फैंस ने किंग खान ने सिर पर एक टैटू भी नोटिस किया गया। जिसे देखकर पता चलता है कि शाहरुख के किरदार ने सिर पर गुदवाकर कुछ लिखवाया हुआ है।

ये टैटू आखिर क्या है और शाहरुख ने अपने सिर पर क्या गुदवाया है? लंबे समय तक इस पर चर्चा करने के बाद आखिरकार फैंस ने इसे डिकोड कर ही लिया है।

शाहरुख के टैटू में छिपी है कहानी

जी हां, शाहरुख खान के सिर पर कान के पास लिखा हुआ है- "मां जगत जननी'। यानी मदर ऑफ वर्ल्ड।" ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ये डिकोड करते हुए ट्वीट किया है।

खास बात है कि काफी समय से 'जवान' की कहानी को लेकर अफवाह चल रही थी कि फिल्म में शाहरुख अपनी मां की हत्या का बदला लेते दिखेंगे। वहीं, अब टैटू के बाद कहीं ना कहीं ये अफवाह सच लग रही है। बता दें, 'जवान' में शाहरुख खान डबल रोल कर रहे हैं। इसमें एक किरदार बेटे का होगा और दूसरा पिता का। फिल्म में शाहरुख महिलाओं की गैंग बनाकर दुश्मनों से बदला लेते दिखेंगे।

एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान 6 अलग अलग लुक में दिखाई देने वाले हैं, जिसकी झलक प्रीव्यू में भी देखने को मिली है। फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X