"मैं अपना करियर इन पांच फिल्मों से खत्म कर दूंगा" - शाहरूख खान
शाहरूख खान ने हाल ही में अपनी स्टारडम पर खुलकर बात की। लेकिन इस बार भी बात बात में वो दो टूक ऐसी बात कह गए कि लोग उन्हें फिर गलत समझ लेंगे।
शाहरूख खान ने हाल ही में अपना 51वांं जन्मदिन मनाया है और उन्हें बॉलीवुड में 25 साल हो चुके हैं। स्टारडम पर एक बार फिर बात की। शाहरूख खान ने कई बार माना है कि वो बॉलीवुड के सबसे लकी हीरो हैं क्योंकि लोगों से उन्हें हमेशा ढेर सारा प्यार मिला है।
51 साल की उम्र में भी अगर वो काम कर रहे हैं तो इसका कारण है उनका परिवार - यानि कि उनकी पत्नी और बच्चे जो हमेशा उनके साथ रहे हैं।

इसलिए शाहरूख खान ने फिल्म कंपैनियन की मालिक अनुपमा चोपड़ा से बात करते हुए इंडस्ट्री में अपने 25 सालों के सफर को बांटा और बात की उस स्टारडम के बारे में जो उन्हें हासिल है।
["आमिर को पूछो तो 9 बजे सोने चला जाता है, मैं और सलमान पार्टी कर लेते हैं" - शाहरूख]
उन्होंने साफ कहा कि वो सुपरस्टार हैं और ये दर्जा उन्हें कई साल काम करने के बाद मिला है। लोगों ने खुद दिया है और इसके लिए उन्होंने उतनी ही मेहनत भी की है।
बल्कि उन्होंने ही क्या शाहरूख की मानें तो वो सलमान और आमिर तीनों ही सुपरस्टार की कुर्सी पर अगर काबिज़ हैं तो इस पर उनका पूरा हक है। क्योंकि इस कुर्सी के लिए उन्होंने लगातार कई सालों तक पसीना बहाया।
["शाहरूख - आमिर हमेशा सुलतान बने रहना चाहते हैं" - करण जौहर]
आज के स्टार्स पर भी बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि हमें सुपरस्टार बनते बनते करीब 20 साल लग गए। लेकिन आज एक्टर बाद में आता है स्टार पहले होता है। कोई 20 साल तक इतना काम कर पाया तो ज़रूर सुपरस्टार बन जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
