मुझे हॉलीवुड में फिल्में मिली ही नहीं तो मैं करता कैसे? - शाहरूख खान
शाहरूख खान जब भी बातें करते हैं दिल खोलकर बिना किसी लाग लपेट के करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख खान से उनके हॉलीवुड के सपनों के बारे में पूछा गया। हालांकि 26 साल के करियर में शाहरूख से कई बार ये सवाल पूछा गया होगा लेकिन इस बार सबके सवाल का मकसद एक था - उसे प्रियंका चोपड़ा से जोड़ना।
तो शाहरूख खान ने जवाब हर बार की तरह ही दिया लेकिन लोगों ने उसे सीधा जोड़ा प्रियंका चोपड़ा के साथ। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड की सुपरस्टार हैं और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। और जब से ऐसा हुआ है, सवाल करने वाले केवल इस इंतज़ार में हैं कि एक बार शाहरूख प्रियंका चोपड़ा के बारे में कुछ भी कह दें।

शाहरूख खान ने बॉलीवुड में करीब 200 फिल्में की हैं और उन्होंने बताया कि पता नहीं क्यों मुझे कभी इतना अच्छा कोई रोल हॉलीवुड ने ऑफर किया ही नहीं जितना कि मेरे बाकी साथियों को मिला। अब मुझे लगता है कि बॉलीवुड को इतना अच्छा काम करना चाहिए कि हॉलीवुड के लोग यहां रोल पाने का इंतज़ार करें।
शाहरूख ने कहा कि मैं उन्हें ताकते नहीं बैठा रह सकता। उन्हें मुझे चुनना पड़ेगा। हम रोज़ चांद को देखते हैं, लेकिन उस पर जाने का ख्वाब नहीं देखने लगते हैं। ये सिलसिला ओमपुरी जी के साथ शुरू हुआ था और फिर प्रियंका और इरफान ने इसे आगे बढ़ाया। अमित जी ने कुछ अच्छे रोल किए, अनुपम खेर ने अच्छा काम किया।
आजकल नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को हॉलीवुड से बेहतरीन काम मिल रहा है और वो कर रहे हैं, पर मुझे कभी इतना बढ़िया कोई रोल ऑफर ही नहीं किया गया।


Click it and Unblock the Notifications