थोड़ा सा WAIT कर लो....पूरी पिक्चर में सलमान ही सलमान है - शाहरूख खान!
सलमान खान और शाहरूख खान ने जब से दोस्ती के नए वादे किए हैं तब से रोज़ एक ना एक सरप्राइज़ तैयार ही रहता है। हाल ही में शाहरूख ने सलमान की ट्यूबलाइट में एक शानदार रोल किया।
अब सलमान ने शाहरूख की फिल्म में एक कैमियो शूट कर डाला है लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट है। इस कैमियो पर शाहरूख खान ने थोड़ी और जानकारी दी है।

Recommended Video

शाहरूख खान ने जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के दौरान बताया कि पूरी पिक्चर में सलमान ही सलमान है। अभी फिल्म में काफी टाइम है तो थोड़ा सा वेट कर लो। अब बात करते हैं फिल्म में सलमान खान के कैमियो की। इसकी कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है। शाहरूख ने बताया कि आनंद उन्हें घर पर फिल्म के बारे में कुछ बताने आए थे।
इसी दौरान आनंद ने एक रोल के बारे में बताया। तभी सलमान वहां आया अपनी ई साइकिल देने। वो सुहाना और आर्यन के लिए गिफ्ट्स लाया था। आनंद ने मुझसे सलमान से बात करने को कहा।
मैंने सलमान से पूछा कि एक रोल है। तो सलमान का जवाब था कि जब करना हो बता देना। वैसे जब सलमान के कैमियो की बात हो रही हो तो एक फ्लैशबैक तो बनता है -


Click it and Unblock the Notifications











