मेरी बेटी से स्कूल में उसका धर्म पूछा गया - शाहरूख खान
शाहरूख खान हाल ही में स्टार प्लस के शो डांस इंडिया डांस में नज़र आए। इस शो के दौरान शाहरूख खान ने बताया कि वो मुसलमान हैं, उनकी पत्नी हिंदू हैं लेकिन उनके बच्चे हिंदुस्तान हैं। इस बात पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
शाहरूख खान ने ये भी बताया कि स्कूल में उनकी बेटी के फॉर्म में धर्म पूछा गया था। एक बार सुहाना भी उनके पास आई और पूछ बैठी कि उसका धर्म क्या है। शाहरूख ने बताया कि धर्म कुछ नहीं है, हम भारतीय हैं। और ऐसा ही होना भी चाहिए।

गौरतलब है शाहरूख खान एक मुसलमान हैं और उनकी पत्नी गौरी एक हिंदू। उनके तीन बच्चे हैं - आर्यन, सुहाना और अबराम। शाहरूख खान के घर ईद भी उतने ही उत्साह से मनती है जितनी दीवाली।
उनके घर में पूजा भी होती है और नमाज़ भी पढ़ी जाती है। शाहरूख खान की इस धर्म वाली बात का वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
शो के दौरान एक एक्ट देखते हुए शाहरूख खान ने ये भी बताया कि उनका फौजी का किरदार निभाने का बहुत मन है। गौरतलब है कि शाहरूख ने टीवी पर अपने करियर की शुरूआत, फौजी नाम के सीरियल के साथ की थी।


Click it and Unblock the Notifications












