'कुछ कुछ होता है' जैसी लव स्टोरी करना चाहते हैं शाहरुख खान? वायरल वीडियो में दिया जवाब- "जवान बच्चों को.."

By Filmibeat Desk
shahrukh-khan-talks-about-doing-more-love-stories-like-kuch-kuch-hota-hai-jawan-bachcho-ko-karne-do

25 Years Of Kuch Kuch Hota Hai: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने अपने 25 साल पूरे कर लिये हैं। इस खास मौके पर 15 अक्टूबर को मुंबई में फिल्म की कुछ स्क्रीनिंग रखी गई और खास बात है कि ये सभी शोज हाउसफुल थे। ऐसे में करण जौहर, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने भी स्क्रीनिंग पर पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दे दिया।

कुछ कुछ होता है 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान स्टारर ये फिल्म ना सिर्फ उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही.. बल्कि एक आइकॉनिक रोमांटिक फिल्म बनकर उभरी, जिसे लोग आज भी प्यार देते हैं।

शाहरुख खान ने लव स्टोरीज पर दिया बयान

फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर शाहरुख ने उनके जिंदगी में 'कुछ कुछ होता है' की अहमियत के बारे में बात की। और बताया कि वो अब लव स्टोरीज क्यों नहीं करते।

किंग खान ने कहा, "इस फिल्म का हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मुकाम है हमारी जिंदगी में, हमारे दिलो में। आप लोग थोड़ा बहुत समझते हो, पूरा नहीं समझोगे.. क्योंकि कुछ-कुछ होता है।" उन्होंने आगे कहा, उन्होंने आगे कहा, "अब पता नहीं लव स्टोरी करूं या नहीं करूं.." इस पर लोगों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी.. तो शाहरुख ने हंसते हुए कहा, "जवान बच्चों को करने दो यार.."

फिल्म की स्क्रीनिंग पर काजोल नहीं पहुंच पाई थीं क्योंकि वो किसी आउटडोर शूटिंग में व्यस्त थीं। शाहरुख ने फैंस को बताया कि काजोल ने सभी दर्शकों के लिए ढ़ेर सारा प्यार भेजा है। बता दें, इस फिल्म के साथ करण जौहर ने भी बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिये हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X