परिवार के साथ शाहरुख खान नजर आए..धूमधाम से किया गणपति का विसर्जन
पूरा बॉलीवुड इस समय गणपति पूजा धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है। सलमान खान, ऋतिक रोशन जैसे बड़े बड़े स्टार्स भी हर साल गणेश पूजा मनाते हैं। इस साल बॉलीवुड के बादशाह किंग खान ने भी अपने घर मन्नत में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की।
शाहरुख खान अपने बच्चों अबराम, सुहाना और पत्नी गौरी के साथ गणेश विसर्जन में नजर आए। अबराम इस दौरान पूरे समय अपने पापा का हाथ पकड़े नजर आए। शाहरुख खान भी गणेश जी की मूर्ती के साथ अबराम का हाथ पकड़े रहे। हमेशा की तरह अबराम बेहद क्यूट लग रहे थे।

शाहरुख खान की परिवार के साथ गणेश विर्सजन की तस्वीरें धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैन्स उनकी तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि आर्यन इस मौके पर नहीं नजर आए।
आगे की स्लाइड पर आप भी देखिए शाहरुख खान और उनके पूरे परिवार की गणेश विसर्जन के दौरान की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











