शाहरूख खान ने किया एलान - फिल्मों से ले रहा हूं ब्रेक, परिवार के साथ बिताऊंगा समय
शाहरूख खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो जून में अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर सकते हैं लेकिन अब शाहरूख खान ने अपना ये बयान वापस लेकर एक नया बयान दिया है जिसे सुनकर फैन्स का दिल टूट जाएगा। शाहरूख खान अभिनय से एक ब्रेक लेने जा रहे हैं। अब ये ब्रेक छोटा होगा या लंबा पता नहीं लेकिन शाहरूख के प्लान सुनकर तो ये लंबा ब्रेक ही लगता है।
शाहरूख खान ने एक इंटरव्यू में कहा," मैंने कहा था कि मैं जून में अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस करूंगा लेकिन मैं जून में भी अब ऐसा कुछ नहीं करना चाहूंगा। मैंने 15 - 20 स्क्रिप्ट पढ़ी हैं, दो तीन पसंद भी आई हैं लेकिन फिलहाल मैं काम नहीं करना चाहता हूं। मैं बस फिल्में देखना चाहता हूं, किताबें पढ़ना चाहता हूं।"
शाहरूख खान ने अपने बच्चों के साथ समय बिताने पर भी बात करते हुए कहा कि मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं और थोड़ा समय मैं उनके साथ भी बिताना चाहता हूं। हालांकि खबर थी कि शाहरूख खान अटली की अगली फिल्म में नज़र आएंगे वहीं उनके थालापति 63 में विलेन बनने की भी खबरें थीं।

फिलहाल ये दोनों ही खबरें बस अफवाहों से ज़्यादा कुछ नहीं लग रही है। वैसे देखा जाए तो वाकई शाहरूख खान का करियर जिस दिशा में था, उन्हें एक ब्रेक की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है। उम्मीद है कि शाहरूख वापस एक धमाकेदार वापसी करेंगे, भले ही फैन्स को जितना भी इंतज़ार करना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications











