शाहरुख खान फीफा विश्वकप देखने जाएंगे

Shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बच्चों को एकखास सौगात दी है। किंग खान अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना को लेकर फीफा विश्व कप-2010 देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। विश्व कप शुक्रवार से शुरू हो रहा है। शाहरुख ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है। शाहरुख ने लिखा है, "मैं अपने बच्चों को लेकर विश्व कप मैच देखने दक्षिण अफ्रीका जाऊंगा। फुटबाल सुंदर खेल है.. अगर आज पानी बरसा तो हम सभी फुटबाल खेलेंगे। पानी में फुटबाल खेलने का आनंद ही कुछ और है।"

पढ़े : फीफा विश्वकप 2010 विशेष पृष्ठ

शाहरुख ने कहा कि वह फीफा विश्व कप के साथ भावनात्मक लगाव रखते हैं क्योंकि वह कभी अपनी मां के साथ बैठकर विश्व कप के मैच देखा करते थे।
बकौल शाहरुख, "फीफा से मेरा गहरा नाता है। मैं और मेरी मां रात-रात भर जागकर मैच देखा करते थे। उस समय हमारे पास एक ही टीवी था और फीफा विश्व कप मैचों का प्रसारण दूरदर्शन पर होता था। मेरी मां भी फुटबाल की बड़ी प्रशंसक थीं। मैं कभी फुटबाल मैच देखना नहीं भूलता लेकिन आज मां मुझे बहुत याद आती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X