धार्मिक एकता के प्रतीक शाहऱूख : विएना
विएना। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को दुनिया भर में धार्मिक एकता के एक प्रतीक के रूप में देखा जाता है। विएना विश्वविद्यालय में गुरुवार से आयोजित होने जा रहे एक तीन दिवसीय सम्मेलन 'शाहरुख खान एंड ग्लोबल बॉलीवुड' विषय के तहत यह चर्चा होगी, जिसमें विशेषज्ञ भी अपनी राय रखेंगे।
इस सम्मेलन में खुद शाहरुख तो उपस्थित नहीं हो सकेंगे लेकिन उन्होंने इस आयोजन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की है। दुनिया भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के करीब 40 वक्ता सम्मेलन में अपने विचार रखेंगे और शाहरुख से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
शाहरुख के बड़े पर्दे पर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही तरह के किरदार बखूबी निभाने के लिए उनकी तारीफ की गई।शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म 'रा.वन' की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी कंपनी ने एक ई-मेल के जरिए कहा है कि पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के चलते वह सम्मेलन में उपस्थित नहीं हो सके लेकिन उन्होंने इसके लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
जर्मनी के मारबर्ग विश्वविद्यालय के धार्मिक अध्ययन के प्रोफेसर एडेलहेड हरमन-पीफंड्ट ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी विशेषता उसका अंतर-धार्मिक चरित्र है।"लंदन में रहने वाली भारतीय मूल की फिल्मकार नसरीन मुन्नी कबीर 'द वर्ल्ड्स ऑफ शाहरुख खान' शीर्षक के तहत एक वक्तव्य पढ़कर इस सम्मेलन की शुरुआत करेंगी। विएना के 'म्यूजियम ऑफ विएना के 'म्यूजियम ऑफ इथनोलॉजी' में यह सम्मेलन आयोजित होगा। कबीर 2004 में शाहरुख पर 'द इनर एंड द आउटर वर्ल्ड ऑफ शाहरुख' वृत्तचित्र बना चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











