Not Ramaiya Vastavaiya के साथ शाहरुख खान ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, नयनतारा संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Not Ramaiya Vastavaiya Song: हाल ही में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान के गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' की झलक के साथ अपने फैंस को शानदार सरप्राइज दिया था। इसके बाद मेकर्स ने एक टीज़र के जरिए फिल्म के तीसरे गाने की खास झलकियां जारी कीं, जिसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया। और अब आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाना रिलीज हो गया है।
'नॉट रमैया वस्तावैया' गाना निश्चित रूप से एक शानदार पार्टी नंबर है। शाहरुख की जोरदार एनर्जी ने भी लोगों को क्रेजी कर दिया है। बता दें, इस गाने को तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया गया है।
तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है गाना
"नॉट रमैया वस्तावैया" के हिंदी वर्जन को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, और इसके बोल लिखे हैं कुमार ने। अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव की प्रतिभाशाली तिकड़ी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। जबकि वैभवी मर्चेंट ने खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया है। गानें में नयनतारा के साथ शाहरुख खान की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त दिख रही है।
वहीं इसके तेलुगु वर्जन भी है, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने ही कंपोज किया है, लेकिन इसके बोल प्रशंसित ऑस्कर विजेता गीतकार चंद्रबोस द्वारा लिखे गए हैं। वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफ के साथ इस धमाकेदार पार्टी नंबर में श्रीराम चंद्रा, रक्षिता सुरेश और अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज है।
इसके अलावा, तमिल वर्जन के बोल लोकप्रिय गीतकार विवेक द्वारा लिखे गए हैं। जबकि आवाज दिया है अनिरुद्ध रविचंदर, श्रीराम चंद्रा और रक्षिता सुरेश ने।
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications