शाहरुख के घर आया एक नन्हा मेहमान अब्राहम!
शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बना रहे थे। अपने तीसरे बच्चे को लेकर। कुछ लोगों ने कहा कि शाहरुख खान के तीसरे बच्चे की बात गलत है तो कुछ ने कहा कि सच है। यहां तक की शाहरुख खान पर बच्चे के लिंग परीक्षण का आरोप भी लगाया गया। लेकिन शाहरुख खान इस पूरे मामले के दौरान खामोश रहे। सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान उस वक्त इंडिया में थे ही नहीं। अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान का तीसरा बच्चा इस दुनिया में आ चुका है और इस बच्चे का नाम रखा गया है अब्राहम। अब्राहम को सेरोगेसी के जरिये शाहरुख खान की पत्नी गौरी की भाभी ने नमिता छिब्बर ने जन्म दिया है और अभी वो अस्पताल में ही है।
पहले तो सुनाई दिया था शाहरुख खान के घर पर ही उन्हीं के तीसरे बेटे ने जन्म लिया है। लेकिन एक अखबार के अनुसार गौरी खान की भाभी नमिता छिब्बर ने हाल ही में एक लड़के को जन्म दिया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शाहरुख के तीसरे बेटे ने जन्म लिया है। चूंकि ये बच्चा सांतवे महीने में ही पैदा हो गया है इसलिए इसे अभी अस्पताल में रखा गया है। जल्द ही ये बच्चा शाहरुख खान के बंगले मन्नत जाएगा। शाहरुख खान भी अपने बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ अपने कंधे को दिखाने के लिए अस्पताल गये थे और वहां पर उन्होंने अपने बेटे को भी देखा। शाहरुख खान द्वारा अपने बेटे का लिंग परीक्षण कराने के आरोप पर अभी तक शाहरुख खान ने कुछ भी नहीं बोला है। हालांकि अब ये केस भी दब चुका है औऱ शाहरुख अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications