Jawan के नए पोस्टर के साथ शाहरुख खान ने दिया सरप्राइज, फैन ने कहा- सेक्सी, तो सुपरस्टार ने दिया जवाब

Shahrukh Khan releases Jawan Poster: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर दर्शकों का जोश लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के प्रीव्यू पर लोगों ने जमकर आपना प्यार लुटाया। जिसे देखते हुए किंग खान ने फैन्स के साथ जुड़ने के लिए एक बार फिर अपना पॉपुलर #AskSrk सेशन होस्ट किया।
यही नहीं इस सेशन के आखिर में शाहरुख खान ने फैन्स को एक जबरदस्त सरप्राइज देते हुए जवान का नया पोस्टर जारी किया, जिसने उनके सभी फैन्स की खुशी दोगुनी कर दी। इस शानदार पोस्टर में शाहरुख खान का इंटेंस बाल्ड लुक दिखाया गया है, जो जवान प्रीव्यू के बाद सुपर पॉपुलर हो गया है।
शाहरुख खान ने नए पोस्टर के साथ फैंस को दिया सरप्राइज
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का #AskSRK सेशन प्रशंसकों के लिए सुपरस्टार के साथ बातचीत करने और उनके मजाकिया जवाब देखने का एक खास मौका होता है। जवान के प्रीव्यू की रोमांचक रिलीज के बाद, फैन्स को #AskSRK पर शाहरुख की उपस्थिति का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में बिना देर किए सुपरस्टार ने हाल ही में अपने फैंस से अपने खास अंदाज में बातचीत की और फैंस के सवालों का जवाब दिया।
बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने फैंस को बताया कि वो फिलहाल डंकी के बाद किसी और फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, एक ट्वीटर में सुपरस्टार ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर एटली के साथ काम करना कितना एन्जॉय किया। एक फैन ने शाहरुख के जवान लुक को सेक्सी बताया, जिस पर सुपरस्टार ने मजेदार रिएक्शन दिया है।
जवान फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदारों में हैं। जबकि दीपिका पादुकोण कैमियो निभाते नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications