शाहरुख खान अब सर्जरी के बाद प्रमोट करेंगे चेन्नई एक्सप्रेस

Shahrukh Khan surgery successful in Lilavati hospital
शाहरुख खान के कंधे की सर्जरी आखिरकार मंगलवार को सफलता पूर्वक हो गयी और अब शाहरुख खान बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। शाहरुख खान के डॉक्टरों का कहना है कि शाहुरुख को वैसे तो कम से कम छ हफ्तों तक आराम करना होगा लेकिन वो घर दो-तीन दिनों में जा सकते हैं। शाहरुख खान का ऑपरेशन मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुआ और उनके डॉक्टर देसाई का कहना है कि शाहरुख खान अब काफी बेहतर हैं। हालांकि शाहरुख खान अस्पताल से जल्द से जल्द वापस घर जाने की जिद कर रहे हैं लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिन तो उन्हें अस्पताल में रहना होगा।

शाहरुख खान अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान ही कई दिनों से कंधे के दर्द से परेशान थे। लेकिन उन्होंने सोचा था कि एक बार आइपीएल के खत्म हो जाने के बाद और अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद ही वो अपनी सर्जरी कराएंगे। शाहरुख खान के फैन्स अपने सुपरस्टार के अस्पताल में एटमिट होने की खबर सुनकर काफी दुखी थे और उनके जल्द से जल्द ठीक हो जाने की दुआ मांग रहे थे। अब जब शाहरुख खान बिल्कुल स्वस्थ्य हैं तो लोग चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द शाहरुख खान को वापस देखें।

फिल्हाल लोगों को शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का भी काफी इँतजार है। वैसे भी ये कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने अगर इतना दर्द सहकर फिल्म की शूटिंग पूरी की है तो उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल तो जरुर होगी। शाहरुख खान से मिलने के लिए इस वक्त लीलावती अस्पताल में उनके चाहने वालों की भीड़ जमा है। हर कोई शाहरुख को अपनी दुआएं देना चाहता है। किंग खान के लिए उनके फैन्स पलके बिछाए उनके घर के बाहर औऱ अस्पताल के बाहर बैठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X