शाहरूख खान ने कोरोना से लड़ने के लिए नरेंद्र मोदी को दिया इतना बड़ा दान, चिट्ठी कर देगी इमोशनल
शाहरूख खान ने आखिरकार एक बेहद ही इमोशनल चिट्ठी, देश के नाम लिखी है और इस चिट्ठी के साथ ही उन्होंने कोरोना से लड़ने की ठान ली है। शाहरूख ने एक ट्वीट में लिखा, मैं आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं, आप भी मेरे लिए दुआ कीजिएगा।
शाहरूख खान की ग्रुप कंपनियां कोलकाता नाईट राईडर्स, रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट, मीर फाउंडेशन और रेड चिलीज़ VFX ने कई ऐसे काम शुरू किए हैं जिससे वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को कोरोना वायरस महामारी से बचने में मदद कर पाएं।

हम इससे साथ में लड़ेंगे और बाहर निकलेंगे। रात के बाद नए दिन की सहर आएगी, दिन नहीं बदलेगा, तारीख बदल जाएगी। मैं आप सबके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, आप भी मेरे लिए दुआ कीजिए। और कृपया करके थोड़े दिनों के लिए एक दूसरे से शारीरिक तौर पर थोड़ा दूर रहिए।
एक राष्ट्र के तौर पर और एक नागिरक के तौर पर इस वक्त हमारी एक ही ज़िम्मेदारी, जो भी हमारे पास है वो सब देकर भी हम अपना देश और हमारे लोगों को बचा सकें। मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा और जानता हूं कि आप भी करेंगे। हम इस आपदा से एक साथ लड़ते हुए ही बाहर निकल पाएंगे। आने वाले दिनों की कठिनाई का अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है।
ये बस शुरूआत है और हमारी सारी कंपनियों के सारे मेंबर इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे कि आगे आने वाले वक्त में हम देश और समाज की मदद कैसे कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












