'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग करते हुए शाहरुख़ को लगी चोट

Shahrukh Khan suffers minor injury while shooting for 'Happy New Year'
एक बड़ी खबर..बॉलीवुड से आ रही है। सुपर स्टार शाहरूख खान को 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग करते हुए चोट लग गयी है। वह इस समय मुंबई के नानावती अस्पताल में है। उन्हें एमआरआई के लिए वहां ले जाया गया है। इस समय पत्नी गौरी उनके साथ हैं।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मुंबई के पांच सितारा होटल में किंग खान फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक कमरे में एक बड़े दरवाजे को धक्का मारकर एंट्री करनी थी लेकिन गलती से दरवाजा उन्हीं के ऊपर गिर गया और उन्हें चोट लग गयी। हालांकि कहा जा रहा था कि दरवाजा जो कि अस्सी किलो का था, वह किंग खान के बगल में गिरा उनके ऊपर नहीं लेकिन फिर भी शाहरूख के चेहरे पर चोट लगी है।

मालूम हो कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की निर्देशिका फराह खान है, तो फिल्म का निर्माण शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज कर रही है। फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म दिवाली पर यानी कि 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/lidxOE_lk_w?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X