26 साल बाद: शाहरूख खान और उनकी कभी हां कभी ना हीरोइन, शेयर की सेल्फी
शाहरूख खान और सुचित्रा कृष्णमूर्ति की फिल्म कभी हां कभी ना के 26 साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की। इस सेल्फी में उनके 26 साल पुराने को स्टार शाहरूख खान हैं और उनकी बेटी कावेरी कपूर।
फिल्म में सुचित्रा एना नाम की लड़की के किरदार में थीं जो दीपक तिजोरी से प्यार करती हैं और शादी करने वाली हैं। लेकिन सुनील यानि कि शाहरूख खान उनका दीवाना होता है और उन्हें पाने की खट्टी मीठी कोशिशें करता है।

इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा, आशुतोष गोवारिकर भी उनके सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म खट्टी मीठी सी, सीधी सादी सी कहानी थी जो लोगों को पसंद भी आई थी।
फिल्म को कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था और इसके गाने सुपरहिट थे। ए काश कि हम होश में अब, आना मेरे प्यार को, सच्ची ये कहानी है आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5.5 करोड़ की कमाई की थी।
वैसे जानिए कि उस दौर में बाकी के बॉलीवुड सितारे क्या कर रहे थे -


Click it and Unblock the Notifications












