दिल्ली के इश्क में शाहरूख ने बीच में रोकी 'सबसे शाणा कौन' की शूट
दिल्ली, हिंदुस्तान का दिल...दिल्ली...और इस दिल की एक नब्ज़ है कुतुब मीनार...जिसने सदियों से धड़कते इस दिल को देखा है...देखा है जिसने कई तख्त-ओ-ताज आबाद होते...और कितनी सल्तनतों को बर्बाद होते...दिल्ली...शाहरूख खान ने इस एक लाइन के लिए कितनी रिहर्सल की आप सोच भी नहीं सकते। भले ही उनके इस दिल्ली प्रेम से उनके गेम शो सबसे शाणा कौन की शूटिंग ही रूक गई हो।
हुआ यूं कि शाहरूख खान &TV के गेम शो सबसे शाणा कौन की शूटिंग कर रहे थे कि चैनल के कुछ लोगों ने उन्हें चैनल के एक दूसरे शो रज़िया सुल्तान का सूत्रधार बन शो को इंट्रोड्यूस करने की पेशकश की। शाहरूख भी झट से मान गए क्योंकि मुग़ल इतिहास में उनकी खासा रूचि।
शाहरूख ने नरेशन डब करना शुरू किया पर वो शो की नब्ज़ नहीं पकड़ पा रहे थे और इधर उनका गेम शो भी अधूरा था। ऐसे में उन्होंने पहले गेम शो की शूटिंग खत्म की और फिर जुट गए दिल्ली का दिल टटोलने में। काफी मशक्कत के बाद शाहरूख संतुष्ट हुए।
शो से जुड़े सूत्रों का मानना है कि इसके लिए शाहरूख ने काफी उतार चढ़ाव के साथ इन लाइनों को बोला। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए शो की कुछ क्लिपिंग्स भी देखी। अंत में जाकर उन्होंने अपने डायलॉग्स को ओके किया। और ये सब सब करते करते 7 से 1 कब बज गए उन्हें पता भी नहीं चला।


Click it and Unblock the Notifications












