OUCH: अभी शाहरूख खान को उम्मीद है कि FLOP फिल्म अचानक से हिट हो जाएगी!
कहते हैं उम्मीद से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं होता है। ऐसी ही एक उम्मीद शाहरूख खान को भी है। जब हैरी मेट सेजल बुरी तरह से फ्लॉप होने वाली है लेकिन फिर भी शाहरूख खान को उम्मीद है कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी।
एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि ये ऐसी फिल्म है जो धीरे धीरे लोगों के सर चढ़ कर बोलेगी। फिल्म से लोग धीरे धीरे ही सही मुखातिब ज़रूर होंगे और लोग इससे कनेक्ट भी करेंगे।
Recommended Video


हालांकि इम्तियाज़ ने सीधा माना है कि वो एक सिंपल सी रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते थे जो उन्होंने बना दी। उन्हें कोई मास्टरपीस नहीं बनाना था। वहीं अनुष्का का कहना है कि अब वो कोई बबली रोल नहीं करेंगी।
गौरतलब है कि जब हैरी मेट सेजल से लोगों को काफी उम्मीदें थी। खासतौर से फिल्म के गाने पसंद आने के बाद। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म ने ओवरसीज़ में भी अच्छी ओपनिंग ली थी।


Click it and Unblock the Notifications