ऑस्ट्रेलिया में फैंस के बीच फंस गए शाहरुख खान- सुपरस्टार का रिएक्शन हो रहा है वायरल- VIDEO
शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी ओवरसीज में भी कुछ कम नहीं। हाल ही में शाहरुख ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर ही उनके फैंस की भीड़ सेल्फी के लिए जमा हो गई। लेकिन किंग खान अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते, लिहाजा वे फटाफट गाड़ी से निकले और फैंस को सेल्फी दिया। शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में एयरपोर्ट से निकलते हुए किस तरह लोगों की भीड़ एक सेल्फी के लिए उनसे रिक्वेस्ट कर रही है। शाहरुख को गाड़ी से निकलकर उन्हें आगे नहीं जाने दे रही है। ऐसे में शाहरुख सभी को एक साथ लेकर एक सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस किस तरह शाहरुख को देखकर खुश हो रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और तेजी से वायरल भी हो रहा है।

शाहरुख खान के साथ करण जौहर भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख के इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- इसीलिए शाहरुख सबके दिलों पर राज करते हैं। वह अपने फैंस की ख्वाहिशों का ख्याल करते हैं।
View this post on Instagram#ShahRukhKhan reaches #australia and get mobbed for selfies #instadaily #manavmanglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
फिल्मों की बात करें तो आनंद एल राय की फिल्म जीरो के बाद फिलहाल शाहरुख खान ने कोई फिल्म साइन नहीं किया है। लेकिन उनका नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि किंग खान अब अगली फिल्म कौन सी साइन करते हैं। फैंस अब बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications