..................... Shahrukh Khan starts the Mumbai schedule of 'Jawan' with Nayanthara शाहरुख खान ने शुरु किया 'जवान' का मुंबई शेड्यूल - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने शुरु किया 'जवान' का मुंबई शेड्यूल, नयनतारा के साथ होगा सबसे बड़ा धमाका!

शाहरुख खान के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इसका कारण उनकी आने वाली फिल्में जिनका ऐलान हाल ही में किंग खान ने किया है। वैसे तो सभी जानते हैं कि शाहरुख खान रोमांस के किंग हैं लेकिन अब उनके कई अलग अवतार नजर आने वाले हैँ। दरअसल शाहरुख खान अब दे दना दन एक्शन के मूड में हैं और दो फिल्मों में वो दमदार एक्शन करते दिखेंगे।

इस वक्त उनकी फिल्म जवान से एक बड़ी खबर आ रही है जो कि फैंस को खुश करने के लिए काफी है। दरअसल शाहरुख खान ने इस फिल्म का मुंबई शेड्यूल शुरु कर दिया है और इसको लेकर वो काफी मेहनत कर रहे हैं।

jawan, shahrukh khan, nayanthara, जवान, शाहरुख खान, नयनतारा

पिंकविला की एक खबर के मुताबिक "यह जुलाई के मध्य तक एक लंबा शेड्यूल होने जा रहा है। नयनतारा ने अपनी शादी के बाद एक छोटा सा ब्रेक लिया और जैसा कि हम सभी जानते हैं, वह चीजों को ठीक करने की अपनी क्षमता में सब कुछ करेगी।''

शाहरुख ने कहा

शाहरुख ने कहा

अपने हालिया इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, शाहरुख खान ने एटली के साथ काम करने के बारे में बात की। शाहरुख ने कहा, "अभी कहना जल्दबाजी होगी। अभी लंबा रास्ता तय करना है।

ज्यादा कुछ नहीं बता सकता

ज्यादा कुछ नहीं बता सकता

मैं आपको जवान के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, सिवाय इस तथ्य के कि मैं एक अभिनेता के रूप में बहुत अच्छा समय बिता रहा हूं।''

शाहरुख खान के साथ पहली बार नयनतारा

शाहरुख खान के साथ पहली बार नयनतारा

शाहरुख खान के साथ पहली बार नयनतारा को देखना काफी अलग अनुभव होने वाला है और इसके साथ साउथ के दर्शक भी उनसे पूरी तरह से जुडेंगे। शाहरुख खान जवान के अलावा फिल्म पठान और डंकी को लेकर बिजी हैं।

 डंकी को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं

डंकी को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं

पठान भी एक एक्शन फिल्म होने वाली है जबकि डंकी को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं। पहली बार शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक साथ नजर आने वाले हैँ।

पठान, जवान और डंकी

पठान, जवान और डंकी

शाहरुख खान की ये तीनों फिल्में, पठान, जवान और डंकी.. साल 2023 में रिलीज होंगी और ये साल उनके लिए वापसी वाला साल होगा। शाहरुख खान के फैंस कई सालों से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X