#PictureShuru: शाहरूख की अगली फिल्म का पहला लुक...सीधा शूटिंग से!

शाहरूख खान अपनी इम्तियाज़ अली स्टारर फिल्म की शूटिंग प्रेग में शुरू कर चुके हैं। और उनका लुक देखकर आपको फिर एक बार अपने होश संभालने की ज़रूरत पड़ेगी। वो लग ही इतने हैंडसम रहे हैं।

फिल्म में शाहरूख खान को थोड़े ही दिन में अनुष्का शर्मा भी जॉइन कर लेंगी। बहरहाल, शूटिंग की तस्वीरें और शाहरूख खान का लुक देखकर आपको बिल्कुल इम्तियाज़ अली वाला फील आने वाला है।

Shahrukh khan upcoming films

गौरतलब है कि जब से शाहरूख खान ने फिल्म साइन की थी तब से मन्नत में देर रात तक इम्तियाज़ अली और शाहरूख खान की मीटिंग चल रही थी। दोनों ही इस फिल्म के साथ कुछ गलत नहीं होने देना चाहते।
["पूरे बॉलीवुड को करना था यही एक रोल....मैंने फिल्म ही बंद कर दी" ]


दरअसल, इम्तियाज़ अली तमाशा के बाद काफी कन्फ्यूजन में थे और ऐसे में उनकी मदद कर रहे थे शाहरूख खान। दोनों मिलकर फिल्म की कहानी, किरदार और ट्रीटमेंट पर बात कर रहे थे। वैसे भी शाहरूख खान अपनी हर फिल्म की स्क्रिप्टिंग में जुड़े होते हैं।

हाल ही में शाहरूख खान ने अपना अगला सीक्रेट खोला था कि वो इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म का प्लॉट बताते हुए लिखा कि इम्तियाज़ की अगली फिल्म का प्लॉट - 'तुम मुझमें इस कदर गुम हो जाए कि मैं अपने और तुम्हारे दो छोर ढूंढ ही ना पाउं!'
[मैंने सोचा शाहरूख भी कुछ अच्छी फिल्में कर ले - सलमान]

यानि कि एक और इंटेंस लव स्टोरी। पहले खबरें थीं कि शाहरूख खान और इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म गाइड का रीमेक है ये तो सब जान ही गए होंगे। वहीं फिल्म में वहीदा रहमान का किरदार निभाएंगी अनुष्का शर्मा। माना जा रहा था कि फिल्म का नाम इम्तियाज़ अली सफरनामा रख सकते हैं।

गौरतलब है कि शाहरूख खान, अनुष्का शर्मा की इम्तियाज़ अली स्टारर इस फिल्म का नाम है द रिंग। अगर गपशप गली की मानें तो फिल्म 2017 के 15 अगस्त वीकेंड पर अक्षय कुमार की क्रैक के साथ क्लैश कर सकती है।

शाहरूख खान इस फिल्म में तीसरी बार अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले जब तक है जान और रब ने बना दी जोड़ी में दर्शक उन्हें काफी पसंद कर चुके हैं। अब देखना है कि तीसरी बार दोनों मिलकर क्या कमाल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X