शाहरुख खान ने शुरु की टाइगर 3 कैमियो की शूटिंग? सलमान खान के साथ होगा धमाकेदार एक्शन!
सुपरस्टार शाहरुख खान 3 साल के लंबे गैप के बाद बड़े पर्दे पर काफी बड़े बड़े धमाके करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैँ। गौरतलब है कि शाहरुख खान लगातार अपनी फिल्म पठान को लेकर खबरों में है और हाल ही में उनकी एक तस्वीर फिल्म के सेट से सामने आई थी। शाहरुख खान इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी रखे हैं। इसकी शुरुआत हुई थी आर्यन खान की जमानत के बाद, जो कि अब चर्चा में है।
इस वक्त शाहरुख खान अपनी फिल्म नहीं बल्कि मेगास्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए अपने दमदार कैमियो की शूटिंग की शुरुआत कर दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यह बताया गया है कि SRK थ्रिलर जासूसी ड्रामा में एक कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। कहने की जरूरत नहीं है कि प्रशंसकों को इस सहयोग का बेसब्री से इंतजार है।

टाइगर 3 की शूटिंग शुरू
हालिया अपडेट के अनुसार, शाहरुख खान ने टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी है और वह एक रॉ अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। खबरें तो यहां तक हैं कि किंग खान 12 दिनों के शेड्यूल के लिए मुंबई में टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे।

पठान की शूटिंग
इसके बाद वह दीपिका पादुकोण के साथ पठान की शूटिंग के लिए विदेश जाएंगे। इसकी शूटिंग यशराज स्टूडियों में मुंबई में होने वाली है और एक एक फ्रेम काफी दमदार होगा। सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ देखना काफी शानदार होता है।

बेहतरीन कैमियो
इसके अलावा सलमान खान को लेकर पहले ही खबर आ चुकी थी कि वो शाहरुख खान की पठान में एक बेहतरीन कैमियो करने वाले हैं। जितनी देर सलमान खान फ्रेम में होंगे वो धड़ाधड़ एक्शन करते नजर आने वाले हैँ।

जीरो
शाहरुख खान के फैंस जीरो के बाद से उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान पहले से ही बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।

टाइगर 3 को लेकर खबरों में है
फैंस इंतजार में हैं कि कब फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान अपने फिल्म टाइगर 3 को लेकर खबरों में है और पठान के बाद ये फिल्म रिलीज होगी।

टाइगर 3 की स्टोरी
इसका कारण है ये है कि पठान और टाइगर 3 की स्टोरी एक दूसरे से जोड़ी गई है। ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख खान की पठान जहां से खत्म होगी सलमान खान की टाइगर 3 वहां शुरु होगी।


Click it and Unblock the Notifications