शाहरूख खान ने शुरू किया ब्रह्मास्त्र का कैमियो शूट, तस्वीर हो गई वायरल
शाहरूख खान ने रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र में अपने कैमियो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। अब ये शूट कितने दिन का है पता नहीं लेकिन फिलहाल फैन्स इस खबर से काफी खुश है। क्योंकि ब्रह्मास्त्र 2020 की गर्मियों में रिलीज़ होगी और तब तक तो शाहरूख परदे पर नहीं दिखने वाले हैं।
इसलिए फैन्स इसी बात से खुश हैं कि कम से कम शाहरूख को एक नज़र देखने को मिलेगा। दिलचस्प है कि इससे पहले भी रणबीर कपूर की फिल्म में शाहरूख कैमियो कर चुके हैं वहीं आलिया की फिल्म में सपोर्टिंग भूमिका।

कल रात एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने ये तस्वीर डालते हुए कंफर्म किया कि शाहरूख खान आखिरकार, शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अब ये शूट केवल कुछ घंटों का था ये एक दो दिन, ये डीटेल्स फिलहाल किसी को नहीं पता है।
View this post on InstagramSRK Cameo in #Brahmastra Confirmed 😍😍😍
A post shared by 💫SRK's Vasim👓 (@iamvasimt_) on
बात करें ब्रह्मास्त्र की तो शाहरूख खान के अलावा इस फिल्म में कुछ और कैमियो हो सकते हैं। ये एक सुपरहीरो फिल्म है जहां रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे एक Trilogy कहा जा रहा है। वहीं फिल्म में मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन, प्रतीक बब्बर, दिव्येंदु शर्मा, विशाल करवाल और सौरव गुर्जर सहयोगी भूमिकाओं में हैं।
अब शाहरूख के आने से फिल्म में क्या बदलता है ये देखना दिलचस्प होगा। देखिए शाहरूख के कुछ यादगार कैमियो -


Click it and Unblock the Notifications











