#ViralVideo: शाहरूख ने शुरू किया फैन का प्रमोशन...ऐसे....ज़बर्दस्त!
[बॉलीवुड समाचार] मैं इसका बहुत बड़ा फैन हूं, उसका बहुत बड़ा फैन हूं, ये सारी बातें तो सबने सुनी हैं लेकिन असल में एक फैन कौन है और कैसे बनता है ये धमाकेदार तरीके से दिखाया शाहरूख खान ने।
दरअसल, शाहरूख खान काफी समय से सोशल मीडिया से दूर थे लेकिन अब उन्होंने की धमाकेदार वापसी वो भी फैन के प्रमोशनल वीडियो से। और इसी के साथ शुरू किया गया फैन का प्रमोशन।
इस वीडिया में जिसका नाम है तू नहीं समझेगा...हर किसी के फैन को दिखाया गया है। चार्ली चैपिलिन के फैन से लेकर अमिताभ बच्चन के फैन तक।
इतना ही नहीं इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के सबसे बड़े फैन एस एम औसाजा से भी मिलवाया गया, जिनके बारे में जानने के बाद खुद अमिताभ बच्चन उन्हें ढूंढकर उनसे मिलने पहुंचे थे।
शाहरूख खान का ये फैन प्रमोशन आईडिया वाकई ज़बर्दस्त था क्योंकि हम में से हर किसी ने ये फैन हरकतें ज़रूर की हैं। फोटो कोलाज बनाना, स्क्रैप बुक बनाना, अकेले में डायलॉग्स बोलना।
तो आप भी देखिए ये वीडियो क्योंकि देखे बिना, तू नहीं समझेगा पगले ;)


Click it and Unblock the Notifications


