शाहरुख खान को सताने लगा डर, कहा... लोग मुझे बेकार समझेंगे!

Shah Rukh Khan

फिल्म 'पठान' ने 700 करोड़ रुपये तक की ग्लोबल कमाई कर ली है और यह गिनती अभी भी जारी है। अपनी फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद फैंस और चाहने वालों के प्यार की गिनती कर रहे शाहरुख खान ने एक बार फिर से #ASKSRK सेशन आयोजित किया। इस बार भी शाहरुख खान से उनके फैंस के साथ-साथ समीक्षकों ने भी कई सवाल दिये। इनके जवाब शाहरुख खान ने बड़े ही प्यार और कई बार मजेदार अंदाज में दिया। लेकिन इस सेशन को खत्म करते हुए अंत में शाहरुख खान ने अपने मन में छिपे डर के बारे में बताया। इस पोस्ट के कमेंट में फैंस शाहरुख खान पर प्यार बरसा रहे हैं।

फैन को बताया ‘पठान’ की असली कमाई :

फैन को बताया ‘पठान’ की असली कमाई :

#ASKSRK सेशन के दौरान जब एक फैन ने शाहरुख खान से 'पठान' की असली कमाई बताने के लिए कहा तो इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, "5000 करोड़ प्यार। 3000 करोड़ की सराहना। 3250 करोड़ गले... 2 बिलियन मुस्कान और अभी भी गिनती जारी है।" सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख खान ने इसके बाद इस यूजर को चिढ़ाते हुए लिखा, 'तेरा अकाउंट क्या बता रहा है?'

लोग कहेंगे मैं...:

लोग कहेंगे मैं...:

शाहरुख खान ने #ASKSRK सेशन को खत्म करने का फैसला लिया है। इस सेशन को खत्म करते हुए शाहरुख खान ने ट्वीट किया, 'अब मुझे #ASKSRK सेशन खत्म करना चाहिए, वर्ना लोग समझेंगे कि मैं बेकार हूं। सभी को व्यस्त देखना होगा। आप सबके समय के लिए धन्यवाद। आपका वीकेंड अच्छा हो। मैं अब पठान देखने जा रहा हूं, उफ्फ मेरा मतलब है कड़ी मेहनत के लिए जा रहा हूं। लव यू।' इस फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान ने किसी भी प्रमोशनल इवेंट में शिरकत नहीं की थी। उन्होंने ट्विटर पर #ASKSRK सेशन आयोजित कर इस फिल्म से जुड़े फैंस के सवालों का जवाब दिया था और फैंस से संपर्क बनाया था।

अगली फिल्मों में हैं व्यस्त :

अगली फिल्मों में हैं व्यस्त :

'पठान' की सफलता से आगे बढ़ते हुए शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्मों में व्यस्त नजर आ रहे हैं। फिलहाल वह फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं इसी साल उनकी एक और फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होगी जिसमें तापसी पन्नू ने उनके साथ स्क्रीन शेयर किया है।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X