इंटरव्यू के बीच में सिगरेट पीने लगे शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन को लेकर कही ये बात? Video Viral!

Shahrukh Khan Smoking Video- सुपरस्टार शाहरुख खान आज भले ही इतने शालीन रहते हैं लेकिन एक वक्त वो कुछ भी कर देते थे। कई बार उन्होने अपने तुलना अमिताभ बच्चन तक से कर दी थी।
अक्सर पब्लिक प्लेस में और मीडिया के सामने भी वो स्मोकिंग करते नजर आ ही जाते थे। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो शाहरुख खान यंग नजर आ रहे हैं और इंटरव्यू के बीच में स्मोकिंग करते हुए दिख रहे हैं।
वायरल वीडियों में आप देखेंगे कि शाहरुख खान चेक शर्ट और जींस में इंटरव्यू देते हुए दिख रहे हैँ। इस दौरान वो सिगरेट जलाते हैं और पीना शुरु कर देते हैँ। इस वीडियो में शाहरुख खान अमिताभ बच्चन को लेकर बातें कर रहे हैं।
शाहरुख खान से पत्रकार अमिताभ बच्चन की तुलना कर रह हैं। शाहरुख खान ने कहा, ''अमित जी से मेरी तुलना करना गलत है, क्योंकि वो बहुत ही महान एक्टर हैं। हम उनके 10 प्रतिशत भी जाएं तो बड़ी बात है।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''चलते इंटरव्यू में सिगरेट।'' एक ने लिखा, ''सिगरेट पी रहा है तमीज नहीं है।'' एक ने लिखा, ''सिगरेट पी रहा है इसमें बुरा क्या है।'' एक ने लिखा, ''ये पहले की बात है लेकिन अब सिर्फ और सिर्फ शाहरुख है।'' एक ने लिखा, ''डेयरिंग बाज़ डैशिंग सेल्फ मेड शाहरुख किसी से डर नहीं लगता था उसके बाप भाई कोई नहीं क्योंकि वह और भी बिंदास था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो सुहाना खान की फिल्म किंग को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान काफी अलग किरदार करते हुए नजर आने वाले हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications