2019 Dhamaka: शाहरुख का दमदार अवतार, जीरो से पहले सबसे बड़ी फिल्म का ऐलान
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। वहीं इसी बीच शाहरुख खान की एक और बड़ी फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ये खबर उनकी आने वाली फिल्म जीरो को लेकर नहीं बल्कि एक और फिल्म सैल्यूट को लेकर है। जी हां! शाहरुख खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म सैल्यूट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का वो अवतार नजर आने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं दिखा है। बताया जा रहा है कि ऑरलेंडो में जीरो का क्लामैक्स सीन शूट हुआ है और इसी के साथ जीरो की शूटिंग पूरी हो गई है।
[संजय दत्त का Shocking रिएक्शन, अपनी फिल्म को देखकर किया ये काम, रो पड़ेंगे आप]
बताया जा रहा है कि जीरो के बाद शाहरुख इसी साल सितंबर में अगली फिल्म एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक सैल्यूट की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग शाहरुख लगातार 3 महीनों तक करेंगे और बीच में दिसंबर में रिलीज हो रही जीरो के प्रमोशन के लिए ब्रेक लेंगे और इसके बाद एक महीने बाद फिर से सैल्यूट में लग जाएंगे। बताया ये भी जा रहा है कि सैल्यूट 2019 में शरुआत के 6 महीनों में ही रिलीज कर दी जाएगी।

बता दें कि इससे पहले 'सैल्यूट' के लिए आमिर खान का नाम आया था। मेकर्स ने आमिर का नाम लगभग फाइनल कर दिया लेकिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए आमिर को ये फिल्म छोड़नी पड़ी। वहीं दिलचस्प बात ये भी है शाहरुख पहली बार किसी बायोपिक में नजर आएंगे। फिलहाल, तो शाहरुख के फैंस उनकी फिल्म 'जीरो' की रिलीज के इंतजार में हैं, जो 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।। आगे जानें शाहरुख खान और आनंद एल राय की आने वाली फिल्म जीरो के बारे में कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications