फैंस का लंबा हुआ इंतज़ार- 2021 नहीं, शाहरुख खान स्टारर एक्शन फिल्म 'पठान' 2022 में होगी रिलीज
एक के बाद एक कई फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया जा रहा है। लगभग सभी बड़ी डेट्स लॉक कर ली गई हैं। ऐसे में फैंस को बेसब्री से शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की घोषणा का इंतजार था। जब यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्मों की रिलीज डेट जाहिर की, तो पठान का नाम लिस्ट में नहीं देखकर फैंस निराश हुए। उम्मीद थी कि फिल्म की अलग की धमाकेदार घोषणा होगी।
लेकिन बता दें, पठान 2021 में रिलीज नहीं होगी। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

जी हां, फैंस के लिए यह इंतज़ार कुछ और लंबा हो चुका है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एक्शन- थ्रिलर शाहरुख के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। शाहरुख बतौर एक्टर आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' में नजर आए थे। यानि की वो बड़े पर्दे से लगभग 3 सालों तक गायब रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications