एक ही अंदाज में नजर आ शाहरुख खान और जूनियर खान
इसमें कोई शक नहीं है कि इंडस्ट्री को दूसरा सलमान, आमिर या अक्षय कुमार मिले ना मिले लेकिन दूसरा शाहरुख खान मिलने की पूरी संभावना है। ऐसा सिर्फ हम नहीं उनके छोटे बेटे अबराम को देखने के बाद हर कोई कहता है। अबराम को चाहने वालों की संख्या भी शाहरुख खान से कुछ कम नहीं है।
शाहरुख खान अबराम को लेकर लंदन से वापस आ गए हैं। दोनों कल एयरपोर्ट पर आ स्पॉट किए गए। अबराम इस दौरान काफी नींद में लग रहे थे और पापा शाहरुख की गोद में सोए थे। शाहरुख खान भी उन्हें मीडिया से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। आप भी देखिए तस्वीर।

अबराम और शाहरुख खान बिल्कुल एक ही अंदाज में नजर आए। दोनों ही ब्लैक टीशर्ट में काफी अच्छे लग रहे थे। अबराम हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे लेकिन अबराम ने उन्हें मीडिया से छिपाने की पूरी कोशिश की ताकि उनकी नींद ना खुल जाए।
इसमें कोई शक नहीं है कि अबराम सबसे क्यूट और पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। उनके बारे में लोग पढ़ना चाहते हैं और नई तस्वीरें देखना चाहते हैं। शाहरुख खान खुद भी इस बात को मानते हैं कि अबराम उनके दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना से अधिक मीडिया फ्रेंडली हैं। उन्हें कितना भी कैमरा हो कोई फर्क नहीं पड़ता है।
शाहरुख खान भी जानते हैं कि अबराम को लोगों का कितना प्यार मिलता है। वो अब स्कूल जाते हैं और इसलिए शाहरुख खान ने उन्हें मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। उन्होंने कुछ समय पहले ही मीडिया से गुजारिश की है कि स्कूल के आसपास अबराम की तस्वीरें ना ली जाए।


Click it and Unblock the Notifications

