..................... Shahrukh Khan spotted hiding his face while walking with Abram in USA - Hindi Filmibeat

USA में अबराम के साथ घूमते नजर आए शाहरुख..लेकिन कुछ इस तरह!

शाहरुख खान अबराम के साथ यूएसए में स्पॉट किए गए। इस दौरान वो अपना चेहरा ढके हुए थे।

By Shweta

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा रहता है। शाहरुख खान कोई भी इंटरव्यू दें उनसे अबराम के बारे में जरूर पूछा जाता है।शाहरुख खान भी अबराम और अपने बच्चों से जुड़े हर सवाल का खुलकर जवाब देते हैं। फिलहाल शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं।

[ First LOOK: संजय दत्त की कमबैक फिल्म.. शानदार.. खूनी अंदाज में सुपरस्टार!]

उनकी ये तस्वीर कुछ दिनों पहले वायरल हुई जिसमें शाहरुख खान, गौरी, आर्यन और सुहाना तो थे लेकिन अबराम नहीं थे और बस फिर क्या थे सभी उस तस्वीर को देखकर यही पूछने लगे कि आखिर अबराम फैमिली वेकेशन पर गए भी हैं या नहीं। शाहरुख खान ने ट्वीट कर साफ कर दिया कि अबराम भी उनके साथ हैं। उनकी और अबराम की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है।

shahrukh-khan-spotted-hiding-his-face-while-walking-with-abram-in-usa

इस तस्वीर में अबराम पापा शाहरुख खान का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं तो शाहरुख खान हुडी पहने और अपना सर ढके अमेरिका में घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं अबराम शायद समझ गए हैं कि कोई उनकी तस्वीरें ले रहा है। शाहरुख खान अबराम के साथ अक्सर नजर आते हैं और सिर्फ एक अबराम ही हैं जिनके सामने शाहरुख खान का स्टारडम भी फीका पड़ जाता है।

शाहरुख खान इस दौरान अपने फैन्स से बचने के लिए कुछ इस अंदाज में नजर आए। फिलहाल शाहरुख खान अपने वेकेशन से बाहर लौटते ही आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में जुट जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X