आर्यन संग खुद भी बच्चा बन गये शाहरुख, याद आया बचपन!
शाहरुख खान ने ट्वीट किया अपने बेटे और उसके दोस्तों के साथ मेगा पूल में काफी वक्त बिताया। लापरवाह किशोरावस्था मजेदार हैं, कोई चिंताए नहीं। अब शूट पर जा रहा हूं लेकिन बेटे और उसके दोस्तों की कमी खलेगी। छुट्टियां खत्म होना अच्छा ही नहीं लगता। शाहरुख खान के इस ट्वीट को देखकर शाहरुख के फैंस ने कमेंट किया कि भले ही शाहरुख बॉलीवुड के किंग खान हों, बॉक्स ऑफस के बादशाह हों लेकिन उनके अंदर एक आम इंसान है जो कि अपने बच्चों और अपने परिवार से बेहद प्यार करता है। जिसके अंदर भी एक बच्चा रहता है। शाहरुख खान हमेशा से ही अपनी फैमिली के बेहद करीब रहे हैं।
शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं, आर्यन और सुहाना के अलावा पिछले ही साल सरोगेसी के जरिये शाहरुख के घर में अबराम का भी आगमन हुआ। शाहरुख खान को अपने बच्चों से बेहद प्यार है वो अपनी पत्नी गौरी खान से भी काफी अटैच हैं। उनके लिए उनका परिवार सबसे पहले आता है। शाहरुख के माता पिता का काफी समय पहले ही निधन हो गया था उसके बाद से गौरी खान ने ही शाहरुख को संभाला और तब से शाहरुख के लिए गौरी और उनके बच्चे ही उनकी दुनिया हैं।


Click it and Unblock the Notifications












