चेन्नई एक्सप्रेस की पूरी टीम एक-दूजे की दिवानी
लंबे अरसे से शाहरूख खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस..का पहला ट्रेलर जोर-शोर से लांच हो चुका है। जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि प्रोमो को अच्छा रिस्पांस मिलेगा तो वैसा ही हुआ है।ट्रेलर लांचिग के मौके पर एक बड़ी ही अजीब लेकिन अच्छी बात देखने को मिली। फिल्म की पूरी टीम जिसमें हीरो शाहरूख खान, हिरोईन दीपिका पादुकोण और फिल्म के निर्देशख रोहित शेट्टी शामिल थे, ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की।
शाहरूख ने जहां दीपिका को एक बहुत मेहनती अभिनेत्री बताया वहीं दीपिका ने किंग खान के लिए कहा वह शाहरूख पर पर्सनली औऱ प्रोफेशनली आंख मूंद कर भरोसा करती है तो वही फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा कि दीपिका-शाहरूख दोनों ही काम के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं जिनकी जितनी ही तारीफ की जाये उतनी कम है।
मालूम हो फिल्म शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो कि एक डॉन की लड़की से प्यार कर बैठता है और उसके बाद उसे एक लंबी यात्रा करनी प़ड़ती है। फिल्म आठ अगस्त को रिलीज हो रही है।
आईये आपको दिखाते हैं ट्रेलर लाचिंग की अद्भूभूत तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











